गुवा: एस एन उच्च विद्यालय, गुवा के कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका राजलक्ष्मी सिंकू और विआरसी, नोवामुंडी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे.
10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार
सम्मान समारोह में 10वीं कक्षा से प्रिया बोसा, सुहाना खातून और सपना मालवा तथा 12वीं कक्षा से रानो गुप्ता, रौशनी बिनानी और पंचमी राजवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया.
प्राचार्या राजलक्ष्मी सिंकू ने बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सहयोग और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को इस सफलता का मूल कारण बताया. उन्होंने कहा कि भविष्य में और बेहतर परिणाम लाने के लिए छात्र-शिक्षक के बीच सामंजस्य और व्यवहारिक ज्ञान पर बल दिया जाएगा.
विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल के प्रवेश द्वार पर सफल विद्यार्थियों के पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल सके. विद्यालय ने इसे शैक्षिक वातावरण को सकारात्मक दिशा में ले जाने का एक सशक्त प्रयास बताया है.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: मुहर्रम के पहले पुलिस की सजगता, मॉक ड्रिल से परखा गया आपात प्रतिक्रिया तंत्र
There is no ads to display, Please add some


















































