Bahragora: NGT की रोक के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा बालू कारोबार!, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बहरागोड़ा: शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल गांव के समीप अवैध बालू भंडारण को लेकर अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा एवं थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान लगभग 1600 सेफ्टी बालू जब्त किए गए.

छापेमारी के बाद बहरागोड़ा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन बालू तस्करी की जड़ तक पहुँचने के लिए प्रयासरत है.

कैसे चल रहा है बालू का अवैध धंधा?
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय बालू माफिया सुवर्णरेखा नदी घाट से अवैध रूप से बालू निकाल कर उसे सरकारी ज़मीन पर जमा करते हैं. रात के अंधेरे में यह बालू बड़े वाहनों में लादकर जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल तक भेजा जाता है. बदले में वाहन चालकों और माफियाओं के बीच मोटी रकम का लेन-देन होता है.

प्रशासनिक निगरानी के बावजूद जारी है धंधा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बालू लदे वाहनों को प्रशासनिक निगरानी के बीच सुरक्षित रूप से नेशनल हाईवे तक पहुँचाया जाता है. इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाता है. यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित और संगठित ढंग से संचालित हो रहा है.

एनजीटी की रोक के बाद भी नहीं थमा कारोबार
यह सब ऐसे वक्त में हो रहा है जब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा बालू उत्खनन पर सख्त रोक लगाई गई है. इसके बावजूद बालू माफिया प्रशासन और कानून की आँखों में धूल झोंकते हुए धड़ल्ले से अवैध कारोबार में संलिप्त हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Dhanbad: सिक्स लेन पर कहर बनी रफ्तार, दो व्यवसाइयों के पुत्रों की मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधकर्मी अनुप बंगाली गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time