Chaibasa : सरायकेला-चाईबासा टोल रोड जर्जर हालत देखकर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, टोलकर्मी की लगाई क्लास

चाईबासा : सरायकेला-चाईबासा टोल रोड की जर्जर हालत को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भड़क गए। जर्जर सड़क पर आपत्ति जताते हुए श्री मुंडा टोलकर्मियों की क्लास लगाई। रविवार को चाईबासा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर से बात कर पूर्व मुख्यमंत्री ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बातचीत के क्रम में टोल के मैनेजर ने बताया कि सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल से जर्जर सड़क को लेकर कई बार पत्राचार किया गया है, मगर जेआरडीसीएल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बड़ाबांकी मोटरसाइकिल छिनतई कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

मरम्मत के नाम पर खाना पूर्ति

बरसात के कारण अभी स्थिति और भी भयावह हो चुकी है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने शिकायत की कॉपी मांगी और कहा कि जब सड़क की मरम्मत नहीं किया जा रही है तो आम लोगों से टोल क्यों वसूला जा रहा है? इस पर मैनेजर ने सरकारी प्रक्रिया का हवाला देकर चुप्पी साध ली।बता दें कि सरायकेला चाईबासा करीब 30 किलोमीटर की इस सड़क में हजारों गड्ढे बन चुके हैं, मगर जेआरडीसीएल को इससे कोई लेना-देना नहीं। ना तो उन्हें उपायुक्त के निर्देशों का खौफ है, ना ही न्यायालय का। मालूम हो कि सरायकेला उपायुक्त ने जेआरडीसीएल को जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत का निर्देश दिया है, जबकि सामाजिक संस्था जनकल्याण मोर्चा ने अनुमंडल कोर्ट में जनहित याचिका लगाई है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa :  डीसी कार्यालय के कर्मचारी का सिगरेट पीता फोटो वायरल, CM के निर्देश पर डीसी ने सस्पेंड किया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time