Jamshedpur : सोनारी में शांतिपूर्ण ढंग से निकला मोहर्रम जुलूस, शांति समिति ने विधि व्यवस्था में की मदद

जमशेदपुर : सोनारी कुम्हारपाड़ा मस्जिद से रविवार को मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। जुलूस में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में थाना शांति समिति के सदस्यों ने खासा सहयोग किया. मोहर्र्म का दिन इमाम हुसैन की शहादत को याद करने के लिए होता है। जुलूस में ज्यादातर लोग नए वस्त्र पहनकर शामिल होते हैं और शांति की भावना के साथ चलते हैं। इसमें धर्म के गीत गाए जाते हैं और इमाम हुसैन की महानता का बखान किया जाता है। यह जुलूस मोहब्बत और एकता का प्रतीक है। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू  के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर शाम से ही सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य गण मौजूद रहकर जुलूस को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में सफल रहे। मोहर्रम जुलूस की अध्यक्षता सोनारी थाना शांति समिति के वरीय सदस्य मोहम्मद आजाद और अन्य गण्यमान्य लोगों के देखरेख में हुया। सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, श्रीमती डी बोस, मोहम्मद ताहिर वली उद्दीन, मोहम्मद अख्तर, संतोष जैन, अनिल सिंह, गौतम बॉस, सरिता लाल और नारायण प्रसाद ने मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने मे अहम भूमिका निभाया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा में पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना की पहल, शिक्षा को बताया सबसे बड़ा धर्म

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जय मां दक्षिणेश्वरी काली के जयघोष के साथ इस्ट प्लांट बस्ती में अमावस्या पूजा सपंन्न

जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट बस्ती में बैशाख माह अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां…

Spread the love

Gua :  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन, इशान शाह 92.4% प्रथम,आस्था परमार, 87.6% द्वितीय एवं अभिज्ञान प्रकाश 87.4% ने पाया तृतीय स्थान

गुवा : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time