पोटका: टाटा-हाता मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर हाता में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह सड़क न केवल स्थानीय संपर्क का साधन है, बल्कि कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों को जोड़ती है. इसके बावजूद इसकी हालत दयनीय बनी हुई है.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को इस मार्ग से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, फिर भी सड़क की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं है.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: दलमा वन क्षेत्र में युवाओं की पहल से खुला आवागमन का मार्ग, श्रमदान से रचा गया स्वस्फूर्त बदलाव
जिला कांग्रेस सचिव जयराम हांसदा, वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी और आनंद पाल सहित अन्य नेताओं ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अविलंब सड़क मरम्मत की मांग उठाई.
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: NH-18 पर जलजमाव ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, कब होगा स्थायी समाधान?
सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सड़क इलाके की जीवनरेखा है, लेकिन लापरवाही के कारण यह अब दुर्घटनाओं का कारण बन चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है.
सुबोध सरदार (वरिष्ठ कांग्रेसी): “सरकार को सड़क की मरम्मत में देरी की कोई माफी नहीं मिल सकती. जनता की सुरक्षा के लिए हम संघर्ष करेंगे.”
जयराम हांसदा (जिला सचिव, कांग्रेस): “यह मार्ग सिर्फ सड़क नहीं, ग्रामीणों की ज़िंदगी का आधार है. यदि इसे नजरअंदाज किया गया तो हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे.”
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में 5 करोड़ की अवैध लॉटरी जब्त
There is no ads to display, Please add some



















































