Bahragora: NH-18 पर जलजमाव ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, कब होगा स्थायी समाधान?

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (एनएच-18) पर स्थित काली मंदिर से लेकर झरिया मोड़ तक की सड़क इन दिनों जलजमाव और कीचड़ से जूझ रही है. हल्की बारिश के बाद भी इस मार्ग पर पानी ठहराव की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

जल निकासी के अभाव में हर बारिश बन रही आपदा
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण थोड़ी-सी वर्षा भी पूरे मार्ग को कीचड़ और गंदे पानी से भर देती है. इससे ना सिर्फ आवागमन बाधित होता है बल्कि छोटे-मोटे हादसों की घटनाएं भी आम हो गई हैं.

NHI की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI ) की ओर से अब तक पानी की निकासी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. नतीजा यह है कि हर वर्षा में यह राष्ट्रीय राजमार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है.

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है. उनका कहना है कि अगर समय रहते इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह मार्ग दुर्घटनाओं का गढ़ बन सकता है.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: कुणाल षाड़ंगी और समीर मोहंती ने कनहेश्वर पहाड़ पर की पूजा-अर्चना, लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time