Saraikela: दलमा वन क्षेत्र में युवाओं की पहल से खुला आवागमन का मार्ग, श्रमदान से रचा गया स्वस्फूर्त बदलाव

सरायकेला: कोल्हान प्रमंडल के प्रसिद्ध दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के भीतर बसे कोंकादासा आदिवासी गांव के युवाओं ने जंगल की झाड़ियों की सफाई कर एक बार फिर रास्ते को जीवित कर दिया है. यह पगडंडी चिमटी गेट होते हुए बादूडीह पंचायत की ओर जाती है, जो बीते कुछ सप्ताहों से बारिश के कारण पूर्णतः जर्जर हो चुकी थी.

हर वर्ष वर्षा ऋतु के बाद वन विभाग द्वारा इस जंगल मार्ग की मरम्मत मिट्टी और मुरूम डालकर की जाती रही है. लेकिन इस बार जून में ही लगातार हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी जलधाराओं से बहकर आया तेज पानी सड़क की परतें बहा ले गया, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ और झाड़ियों से अवरुद्ध हो गया.

इसे भी पढ़ें : Suresh Raina: क्रिकेट के ‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना का सिनेमाई सफर शुरू, तमिल फिल्म का टीज़र जारी

ऐसे कठिन समय में कोंकादासा गांव के युवाओं ने स्वेच्छा से श्रमदान करते हुए जंगल के रास्ते की सफाई की. सुनील सिंह, शंभू हांसदा, मंगल सिंह, बुधू सिंह, कार्तिक सिंह और उमेश सिंह ने मिलकर रास्ते से झाड़ियां हटाईं, कीचड़ समतल किया और पुनः आवागमन के लायक मार्ग तैयार किया.

इस जनसहभागिता की पहल ने यह सिद्ध किया है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो संसाधनों के अभाव में भी बदलाव संभव है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अगर वन विभाग ने समय रहते पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए, तो यह मार्ग पुनः बंद हो सकता है.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: NH-18 पर जलजमाव ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, कब होगा स्थायी समाधान?

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time