Jamshedpur: महुआटूगरी हादसे पर बोले जयप्रकाश पांडेय – “कोयला माफियाओं को खुली छूट”

जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश पांडेय ने कुंजू क्षेत्र के महुआटूगरी में कोयला तस्करों की गतिविधियों के दौरान हुई दुर्घटना में मजदूरों की मौत पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का प्रत्यक्ष परिणाम है.

पांडेय ने जिला और राज्य प्रशासन को कोयला तस्करों की खुली लूट का जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, “कोयले की लूट और खनन कानूनों के उल्लंघन के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. गरीब मजदूर जान गंवा रहे हैं और राष्ट्रीय संपत्ति की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है.”

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के कोयलांचल क्षेत्रों में वर्षों से ट्रक, बाइक और साइकिलों के माध्यम से तस्करी हो रही है, पर स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है. आम जनता भी इस कड़वी सच्चाई की साक्षी बनी हुई है.

जयप्रकाश पांडेय ने भारत सरकार के कोयला मंत्रालय से अपील की है कि अविलंब राष्ट्रीय खनन क्षेत्रों में CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की तैनाती की जाए ताकि राष्ट्रीय संपदा की इस लूट पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रशासनिक स्तर पर सख्ती और निगरानी नहीं बढ़ाई जाएगी, खनिज संपदा की तस्करी और निर्दोष मजदूरों की मौतें थमती नहीं दिखेंगी.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: खेमका की हत्या के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर उठा सवाल, राहुल गांधी ने कहा – अपराध के साये में जी रहा बिहार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time