जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति की ओर से रविवार को संकोसाई नंबर-1 डिमना रोड क्षेत्र में ‘संपर्क–समस्या–समाधान अभियान’ चलाया गया. अभियान का नेतृत्व महासचिव नीरज साहू ने किया. इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.
दल के नेताओं ने इलाके का गहन दौरा कर सफाई, नाली व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कचरा उठाव, बिजली आपूर्ति जैसी सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी. रामनगर और श्यामनगर जैसे तटीय इलाकों में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि न तो पक्की नाली है, न सड़क, जिससे बारिश के समय पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है. बिजली के खंभों की कमी, जर्जर और नंगे तारों की मौजूदगी भी बड़ा खतरा बन चुकी है.
जद (यू) नेताओं ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि वे इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे और जल्द समाधान के लिए पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे.
इस अभियान में प्रमुख रूप से कुलविंदर सिंह पन्नू (जिला महासचिव), विनोद सिंह (जिला सचिव), विकास साहनी, कन्हैया ओझा, आकाश शाह (जिला प्रवक्ता), दीपक गौड़ (महानगर सचिव), प्रवीण सिंह (उलीडीह थाना अध्यक्ष), जेपी सिंह (मानगो थाना महासचिव), ममता सिंह, मनोज गुप्ता, परविंदर राम, नीरज सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, पिंकी कौर, किरण सिंह, सूरज मोहाली, ललित साहू, सुशील महतो आदि कार्यकर्ता शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महुआटूगरी हादसे पर बोले जयप्रकाश पांडेय – “कोयला माफियाओं को खुली छूट”
There is no ads to display, Please add some


















































