Jamshedpur: मारवाड़ी महिला मंच के राखी मेले में स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राखी मेला के दूसरे दिन रविवार को भी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में शहरवासी मेले में पहुंचे और विविध स्टॉलों से रक्षाबंधन की खरीदारी का आनंद लिया।

मेले की खास बात रही निःशुल्क हेल्थ कैंप, जिसमें शुगर, बीपी और ब्लड टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। रविवार को कुल 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह सेवा सोमवार, 7 जुलाई को भी उपलब्ध रहेगी।

मेले की विशेष अतिथि डॉ. अनुप्रिया ने सर्वाइकल कैंसर को लेकर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने इससे जुड़ी रोकथाम और प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी। उनके करकमलों द्वारा लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को उपहार दिए गए।

मंच की ओर से नेत्रदान को लेकर एक विशेष पहल की गई। आगंतुकों को नेत्रदान फार्म भरवाए गए और इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

7 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रयाग कक्ष में इंडियन बैंक के सीनियर मैनेजर अमरीश कुमार द्वारा एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें स्टॉल धारकों और मंच की सदस्याओं को लघु उद्योग ऋण, उसकी पात्रता, प्रकार और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी।

मेले की सफलता में मंच की बहनों का योगदान उल्लेखनीय रहा। रानी अग्रवाल, प्रभा पाड़िया, सुशील खीरवाल, बीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मंजू मुसद्दी, ललित सरायवाला, सुनीता कसेरा, बबीता केडिया, कंचन खीरवाल, कृष्णा अग्रवाल और बबीता भावसिंहा सहित अन्य सदस्याएं पूरी सक्रियता से आयोजन में शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की वार्षिक आमसभा संपन्न, जुटे राज्यभर के प्रतिनिधि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time