नई दिल्ली: नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वर्ष 2025 के लिए एक अहम भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एनएचएआई में डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) के कुल 30 पद भरे जाएंगे।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर 23 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।
यदि किसी उम्मीदवार को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) प्रोजेक्ट्स में काम करने का अनुभव है, तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
एनएचएआई के डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत 78,800 से 2,09,200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार है, जिसमें अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “भर्ती” टैब पर क्लिक करें।
“Current Job Openings” में जाकर संबंधित पद के लिंक पर क्लिक करें।
अब “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
अपनी ईमेल आईडी और अन्य विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन पत्र को जांचने के बाद सबमिट करें।
फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : Job Vacancy: बैंकिंग में करियर की तलाश? BSCB में क्लर्क बनने का सुनहरा अवसर