Job Vacancy: बैंकिंग में करियर की तलाश? BSCB में क्लर्क बनने का सुनहरा अवसर

पटना: बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (BSCB) ने कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव/असिस्टेंट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट biharecb.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 257 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. नियुक्तियां बिहार के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों में की जाएंगी.

शैक्षणिक योग्यता क्या है?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री आवश्यक है.

DCA या समकक्ष कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ कंप्यूटर की सामान्य जानकारी भी अनिवार्य है.

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 33 वर्ष (1 जून 2025 की स्थिति में)

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्राप्त होगी.

परीक्षा शुल्क
सामान्य व ओबीसी वर्ग: ₹1000

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग: ₹800

चयन प्रक्रिया: दो चरणों में होगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

मुख्य परीक्षा (Mains)

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट और कट-ऑफ के आधार पर किया जाएगा.

वेतनमान
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक: ₹24,050 से ₹64,480 प्रतिमाह

जिला सहकारी बैंक: ₹17,900 से ₹47,920 प्रतिमाह

कुछ बैंकों में आरंभिक वेतनमान ₹7,200 से ₹19,300 प्रतिमाह तक भी निर्धारित है.

महत्वपूर्ण: अंतिम तिथि 10 जुलाई है
जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे शीघ्र ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि अंतिम तिथि निकट है.

 

इसे भी पढ़ें : UGC NET 2025 Answer Key Out: NTA ने जारी की यूजीसी नेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी, जानिए आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : रंभा कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन,  नव दुर्गा का रूप धर छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी का किया मंचन

    जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर…

    Spread the love

    Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

    झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time