Bahragora: CPIM ने बैंक कर्मियों की हड़ताल को बताया जनहित का आंदोलन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में सीपीआई(एम) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सर्व भारतीय आम हड़ताल का समर्थन करते हुए केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक की शाखाओं का दौरा किया। पार्टी ने बैंक कर्मियों द्वारा की जा रही हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए इसे जन सरोकारों से जुड़ा आंदोलन बताया।

सीपीआई(एम) नेताओं ने बताया कि यह हड़ताल रोजगार सृजन, सरकारी रिक्तियों की शीघ्र भरती, मनरेगा का विस्तार, जल-जंगल-जमीन पर जन अधिकार और न्यूनतम पेंशन जैसे 17 सूत्री मांगों को लेकर की गई है। उन्होंने इन मांगों को देश के गरीबों, श्रमिकों और किसानों की जिंदगी से सीधे जुड़ा हुआ बताया।

हड़ताल समर्थन के दौरान पार्टी के राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो, बहरागोड़ा लोकल कमिटी के सचिव चित्त रंजन महतो, सुकुमार राणा, लखींद्र बारिक, राज कुमार दुबे, शशांक शेखर जाना, तपन नायक और शिबू राणा मौजूद थे। इन नेताओं ने कहा कि जब तक आम जनता के हक और सम्मान की बात नहीं सुनी जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें :

Bharat Bandh: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी भारत बंद आज, जानिए क्या हैं उनकी मांगे

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time