Jadugora: स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ कागजों में ही है सफल? यूसिल बैरेज में अधूरा शौचालय निर्माण

जादूगोड़ा: भारत सरकार की प्रतिष्ठित इकाई यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के कर्मियों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। यूसिल बैरेज में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए छह महीने पहले लाखों रुपये की लागत से शौचालय निर्माण शुरू हुआ, लेकिन आज तक वह अधूरा है और उस पर ताला जड़ा हुआ है।

शौचालय अधूरा होने की वजह से यूसिल के कर्मचारी आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में उन्हें झाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जहां सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। यह स्थिति स्वच्छ भारत मिशन की उस संकल्पना को गहरा धक्का पहुंचाती है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को शौच से सम्मानजनक मुक्ति दिलाना है।

जानकारी के अनुसार, यह शौचालय परियोजना छह महीने पूर्व प्रारंभ हुई थी। निर्माण के शुरुआती चरण के बाद काम ठप पड़ा हुआ है। न तो पानी की व्यवस्था हुई और न ही उपयोग हेतु दरवाजा खोला गया। कंपनी प्रबंधन द्वारा भी अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2′ से स्मृति ईरानी की दमदार वापसी, फीस सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time