बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि जिले में मुंडा जनजाति की जनसंख्या लगभग 75 हजार हो चुकी है और बहरागोड़ा कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई तो जारी है, लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी की सुविधा न होने से गरीब विद्यार्थियों को रांची जाना पड़ता है या मजबूरी में पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मातृभाषा और डॉ. रामदयाल मुंडा की इस भाषाई विरासत को स्थानीय स्तर पर पीजी स्तर पर न पढ़ाना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना के विपरीत है, अतः कॉलेज में शीघ्र पीजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाए।

इसे भी पढ़ें – Bahragora  : मुंहबोले देवर ने महिला को किया गर्भवती; पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में चाकू की नोक पर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time