जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के कालिकापुर में मां मनसा पूजा के अवसर पर शिव शक्ति युवा कमेटी, माझीपाड़ा की ओर से बूगी-वूगी नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में कमेटी की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने मां मनसा की पूजा-अर्चना की और कालिकापुरवासियों की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूती मिलती है। हमारी परंपराएं और आस्था हमारी पहचान हैं, इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शक्ति युवा कमेटी के सदस्यों के साथ कालिकापुर के मुखिया बाघराय सोरेन, सोहन भक्त, रथीन भक्त, डॉ. बैद्यनाथ भक्त, दिलीप भक्त, निमाई भक्त, शक्तिपदो भक्त, निरोध भक्त, विश्वास भक्त समेत अन्य ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।



















































