Jamshedpur : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने पूर्वी सिंहभूम में चल रही योजनाओं की वृहद् समीक्षा की, अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, जमशेदपुर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य सह विधायक रौशन लाल चौधरी एवं सुरेश बैठा उपस्थित रहे।

बैठक में आपदा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, शिक्षा, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, पशुपालन, उद्योग, राजस्व, पथ निर्माण, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं क्रियान्वित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान समिति ने आपदा प्रबंधन विभाग को मुआवजा भुगतान सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समिति ने कल्याण विभाग को छात्र- छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्य शत-प्रतिशत शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

वहीं वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने तथा शिक्षा विभाग को विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों की सहभागिता से फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

की सभापति ने जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति आदि की जानकारी ली। बैठक में ऊर्जा विभाग से विद्युत उपलब्धता की स्थिति तथा राजस्व, उत्पाद, खनन, वाणिज्यकर एवं परिवहन विभागों से लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व प्राप्ति की जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि के भीतर राजस्व संग्रहण के लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान समिति ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं के साथ-साथ एंटीवेनम की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी विभागीय पदाधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं क्रियान्वित कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार, 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

Spread the love

Jamshedpur : खासमहाल–गोविंदपुर सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

तीन प्रमुख स्थानों पर चला हस्ताक्षर अभियान, लगभग 3,500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल, जमशेदपुर महानगर की ओर से बहुचर्चित खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time