बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खण्डामौदा पंचायत स्थित मालुआ गांव में नागमाता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बाल श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्ति भजनों और माता रानी के जयकारों के साथ रगड़ो नदी तट पहुंची इस यात्रा में जगन्नाथ पुरी से पधारे वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच पवित्र नदी का पूजन कराया, जिसके बाद श्रद्धालु कलशों में जल भरकर बाजे-गाजे के साथ पुनः मंदिर प्रांगण लौटे। मंदिर में विधि-विधानपूर्वक कलश स्थापना के पश्चात हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति दी गई, जिसके उपरांत आयोजित विशाल महाभंडारे में हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (कोल्हान प्रमंडल) के सदस्य आदित्य प्रधान, कानू माईति, मिटा साहू, समीर माईती, खोका सीट, प्रदीप दे, बसंत नायेक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण शामिल हुए और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : मारपीट का नामजद आरोपी गोपी देहुरी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल



















































