Jadugora: बाढ़ में बहा पुल, बाइक भी ढकेलनी पड़ रही – पैदल सफर बनी मजबूरी, मरीज और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित

जादूगोड़ा:  माटीगोंडा पंचायत के कुलामारा और कोतोपा को जोड़ने वाली एकमात्र कच्ची पुलिया बाढ़ के पानी में बह गई है. इस पुल के ध्वस्त हो जाने से किसानों और मरीजों की मुसीबतें कई गुना बढ़ गई हैं. बैलगाड़ी और ट्रैक्टर अब खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. वहीं मरीजों को खटिया पर लादकर जोखिम भरे रास्ते से ले जाना पड़ रहा है.

पुलिया बहने के कारण चार दिनों से चार पहिया वाहन गांव में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. ट्रैक्टर, पिकअप और एंबुलेंस जैसी आवश्यक गाड़ियाँ पुलिया के दूसरी ओर फंसी हुई हैं. कोतोपा के ग्रामीण सोना राम भूमिज बताते हैं कि मरीजों को अब कंधे या खटिया पर उठाकर पुल पार कराना पड़ रहा है. खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना असंभव हो गया है, जिससे खेती का कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है.

चाटीकोचा के मंगल सोरेन कहते हैं कि लोग अब बाइक को ठेलकर या पैदल ही पुलिया पार कर रहे हैं. वाहन चालकों और स्कूली बच्चों के लिए यह मार्ग अब जोखिम भरा हो चुका है.

ग्रामीणों ने घाटशिला विधायक और झारखंड के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है. बकाई गांव के दास देवगम का कहना है कि इस पुल के अभाव में शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में भी बड़ी अड़चन आ रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड अलग राज्य बनने के 25 वर्षों बाद इस क्षेत्र में विधायक राम दास सोरेन के प्रयासों से सड़क निर्माण तो शुरू हुआ है, लेकिन पुलिया निर्माण की उपेक्षा से गांव की दुनिया बाढ़ में कट गई है. कोतोपा, बकाई, नेत्राबेड़ा जैसे गांवों का जादूगोड़ा से संपर्क पूर्णतः टूट चुका है. लोग भय और जोखिम के बीच जैसे-तैसे मोटरसाइकिल और पैदल आवाजाही कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: खेत में धान रोपते नजर आए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, ग्रामीणों ने जताया गौरव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time