जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला समाहरणालय परिसर में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता की ओर से दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कर्मचारी के स्थानांतरण, लंबित वेतन भुगतान, संपत्ति क्षति (भारी वर्षा के कारण), खनन पट्टा, दुकान आवंटन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेयजल संकट, सड़क अतिक्रमण, भूमि मुआवजा, तथा भूमि विवाद जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल थे।
उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों से व्यक्तिगत संवाद करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समाधान यथासंभव शीघ्रता से किया जाए।
कुछ मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई, जबकि अन्य मामलों को संबंधित शाखाओं को अग्रसारित किया गया ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सुशील कुमार सिंह बने भारत भारती के झारखंड के कार्यकारी प्रदेश सचिव