Jamshedpur: समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, सुनी गईं शहरी – ग्रामीण सभी समस्याएं

जमशेदपुर :  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला समाहरणालय परिसर में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता की ओर से दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कर्मचारी के स्थानांतरण, लंबित वेतन भुगतान, संपत्ति क्षति (भारी वर्षा के कारण), खनन पट्टा, दुकान आवंटन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेयजल संकट, सड़क अतिक्रमण, भूमि मुआवजा, तथा भूमि विवाद जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल थे।

उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों से व्यक्तिगत संवाद करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समाधान यथासंभव शीघ्रता से किया जाए।

कुछ मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई, जबकि अन्य मामलों को संबंधित शाखाओं को अग्रसारित किया गया ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सुशील कुमार सिंह बने भारत भारती के झारखंड के कार्यकारी प्रदेश सचिव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time