रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर-2 में एक बड़ी ऑनलाइन जुआ और अवैध गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में कुछ लोग अवैध गतिविधियां कर रहे हैं। सूचना के बाद सिटी एसपी और सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 14 युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 90 से अधिक विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से इस मकान में रहकर ऑनलाइन गेमिंग चला रहे थे। उनका संचालन राज्य के बाहर से कुछ लोग गाइड करते थे, जो कभी-कभी मौके पर भी आते थे। हर आरोपी को मासिक 15 से 20 हजार रुपये की सैलरी दी जाती थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बरियातू थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि साइबर अपराध और ऑनलाइन जुए के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: कपिल राज ने दिया इस्तीफा, केजरीवाल और हेमंत की गिरफ्तारी में निभा चुके हैं मुख्य भूमिका
There is no ads to display, Please add some


















































