Deoghar: देवघर में खरीफ मिशन की शुरुआत, तकनीक और प्रशिक्षण पर विशेष जोर

देवघर:  जिले में खरीफ मौसम की कृषि तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय, देवघर के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, समेकित कृषि प्रणाली और विभागीय योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि करना रहा.

कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी यश राज, कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सुजानी राजन ओझा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी और मत्स्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धान, दलहन और तेलहन फसलों की अधिक उपज हेतु आधुनिक विधियों से अवगत कराया. बताया गया कि इस बार धान के बीज किसानों को ब्लॉक चेन तकनीक के माध्यम से समय पर वितरित किए गए हैं.

पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने किसानों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही समेकित कृषि प्रणाली अपनाने की अपील की गई, जिससे उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो सके.

जिला कृषि पदाधिकारी ने कार्यशाला के दौरान खरीफ 2025 में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि जिले में किसानों को 50% अनुदान पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त, अनुदानित दर पर मिलने वाले कृषि यंत्रों, भूमि संरक्षण तकनीकों और जल संचयन से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई.

कार्यशाला में सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, प्रगतिशील किसान और कृषक मित्र उपस्थित थे. जिला मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने क्रमशः मत्स्य पालन और कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में महिलाओं के लिए परामर्श शिविर का शुभारंभ, मिलेगी नि:शुल्क कानूनी सहायता

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *