Saraikela: जिले के आठ डाक बंगलों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू, गम्हरिया का डाक बंगला सबसे महंगा

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिला परिषद द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित आठ डाक बंगलों की बंदोबस्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक आवेदकों से 12 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे, जबकि बंदोबस्ती की प्रक्रिया 22 अगस्त को पूरी की जाएगी।

गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित डाक बंगला जिले का सबसे महंगा डाक बंगला माना जा रहा है। इसका मासिक शुल्क 10,000 रुपये और वार्षिक शुल्क 1.20 लाख रुपये तय किया गया है। हालांकि, अब तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ है और यह बंगला वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। इसकी मरम्मत में हजारों रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचनापट्ट में आवश्यक जानकारी का अभाव है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित मासिक शुल्क
खरसावां, कुचाई, नीमडीह, ईचागढ़, कुकड़ू – 5000/-
राजनगर – 7000/-
चांडिल – 8000/-
गम्हरिया – 10000/-

प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बंदोबस्ती से पहले जर्जर भवनों की मरम्मत हो और सूचना प्रदर्शित करने वाली पट्टियों पर सभी आवश्यक विवरण अंकित हों।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time