Jamshedpur: जमशेदपुर को ‘स्लम टाउन’ बनने से रोकिए, JDU ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। सर्किट हाउस परिसर में हुई इस भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की बिगड़ती जनसुविधाओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का ध्यान दिलाया कि जमशेदपुर तेजी से भौतिक विकास कर रहा है, लेकिन बुनियादी जनसुविधाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह शहर ऊंची इमारतों के बीच बसी झुग्गियों जैसा बनकर रह जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि टाटा कमांड एरिया को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कचरा निष्पादन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। स्वच्छता की स्थिति गंभीर है। शहर के ऊपरी इलाकों में आज भी शुद्ध पेयजल नहीं पहुंचता जबकि डोबो स्थित सतनाला डैम में भरपूर जल मौजूद है। वहां से पाइपलाइन जोड़कर जल संकट का समाधान संभव है, लेकिन अब तक कोई योजना नहीं बनी है।

नगरवासी भारी होल्डिंग टैक्स चुका रहे हैं, फिर भी सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और सड़क रखरखाव जैसे बुनियादी कार्य उपेक्षित हैं। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है और समय पर सुधार नहीं होता।

शहर के अधिकांश नालों की जलनिकासी व्यवस्था चरमराई हुई है। अतिक्रमण के चलते हल्की बारिश में भी कई मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं। बरसात के बाद सड़कों की हालत इतनी खराब हो जाती है कि गड्ढे जानलेवा बन जाते हैं।

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था दिनों-दिन बदहाल हो रही है। वाहन पार्किंग की व्यवस्था बेहद कमजोर है। प्रमुख भवनों के सामने वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे सड़कें संकरी और जामग्रस्त हो जाती हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि राज्यपाल सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जमशेदपुर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अमृता मिश्रा, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, ममता सिंह, शंकर कर्मकार, चुन्नू भूमिज और गणेश चंद्र समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: सावन की श्रद्धा से सराबोर होगा साकची शिव मंदिर, इस दिन होगा सहस्त्रघट जलाभिषेक

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time