मेलबर्न में भारतीय युवक पर जानलेवा हमला, बीच सड़क पर लहूलुहान कर भागे हमलावर

मेलबर्न:  ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक और भारतीय नागरिक पर जानलेवा हमला हुआ है. 33 वर्षीय सौरभ आनंद पर 19 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे हमला हुआ, जब वह दवाई लेने के बाद घर लौट रहा था. इस दौरान वह अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था, तभी पांच लोगों ने उसे अचानक घेर लिया.

सौरभ के अनुसार, एक आरोपी ने उसकी जेब की तलाशी लेनी शुरू की और तभी दूसरे ने उसके सिर पर घूंसा मार दिया. सौरभ जमीन पर गिर पड़ा और खुद को बचाने की कोशिश करने लगा. इतने में एक हमलावर ने धारदार चाकू से उसकी कलाई पर हमला किया. दूसरा वार हाथों पर और तीसरा उसकी पीठ में किया गया, जिससे रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया.

हमले के बाद सौरभ खून से लथपथ हो गया. दर्द से तड़पते हुए किसी तरह वह भागकर लोगों से मदद मांगने में सफल रहा. उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरू किया. हाथ की हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को लगा कि amputate करना पड़ सकता है, लेकिन समय पर उपचार से यह टल गया.

मेलबर्न पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अब भी फरार है. यह घटना ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमलों की कड़ी में एक और गंभीर मामला है. इससे पहले आयरलैंड समेत कई देशों से भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Haridwar Stampede: अफवाह से हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

 

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi : दिल्ली मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, 37 लोगों का रेस्क्यू, बेसमेंट में फंसे 3 गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    नई दिल्ली : मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती…

    Spread the love

    New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time