Bijapur : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 17 लाख के इनामी 4 नक्सली मारे गए

नक्सलियों से एक SLR, एक इंसास, एक 303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर और कई विस्फोटक बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत 17 लाख के इनामी चार नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ शनिवार शाम से जारी थी। जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इसमें दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के चार माओवादी मारे गए। इनमें तीन एसएम स्तर के और एक पार्टी सदस्य कमांडर शामिल है। मौके से एक SLR, एक इंसास, एक 303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर और कई विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने पर DRG बीजापुर की टीम ने यह अभियान चलाया था।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: कपड़ा धोते वक्त हुआ हादसा, तालाब में डूबी 12 वर्षीय किशोरी

Spread the love

Related Posts

Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

Spread the love

Bahragora : हाथियों के झुंड ने धानघोरी गांव में मचाया उत्पात, सब्जी की फसलें की बर्बाद

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार रात करीब छह हाथियों के एक झुंड ने जमकर तांडव मचाया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। श्मशान घाट की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time