Deoghar: कपड़ा धोते वक्त हुआ हादसा, तालाब में डूबी 12 वर्षीय किशोरी

देवघर:  मोहनपुर प्रखंड के बलथर पंचायत स्थित सिकटिया गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जब 12 वर्षीय किशोरी सीता कुमारी तालाब में कपड़ा धोते वक्त फिसल कर डूब गई। ग्रामीणों के अनुसार, वह अकेली कपड़े लेकर तालाब की ओर गई थी, जहां पैर फिसलने के बाद वह पानी में लापता हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने तुरंत देवघर उपायुक्त को सूचित करते हुए एनडीआरएफ टीम की मांग की। तत्पश्चात एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तालाब में किशोरी की तलाश शुरू की।

गोताखोरों ने तालाब में गहराई तक खोजबीन की, परंतु तालाब में पानी अत्यधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटनास्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, अंचल निरीक्षक तरुण कुमार, बलथर पंचायत की सचिव डोली कुमारी, उप मुखिया पिंकू तांती, झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बाढ़ से बेहाल जमशेदपुर, हजारों घर डूबे – प्रशासन पर बरसे विधायक सरयू राय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिल्ली में बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने 100 बेड वाले नए हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय…

Spread the love

Muri : मोदीडीह में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, सरना समिति को सौंपे गए वाद्य यंत्र

मुरी  :  मोदीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद आज उद्घाटन किया गया। हिंडाल्को के वरिष्ठ एचआर अधिकारी के हाथों फीता काटकर केंद्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time