Jamshedpur: नरवा पहाड़ दोहरी हत्या मामले में आरोपी पर शिकंजा, घर पर चिपका इश्तेहार

जादूगोड़ा:  नरवा पहाड़ पुलिया के पास दो सगी बहनों की निर्मम हत्या के मामले में अब पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने फरार अभियुक्त मिथिलेश ठाकुर के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस कार्रवाई में परसुडीह थाना पुलिस की भी मदद ली गई।

मामला नवंबर 2024 का है, जब दो सगी महिलाओं की हत्या कर उनके शव गुरा नदी में फेंक दिए गए थे। यह घटना पूरे इलाके में सनसनीखेज बन गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मिथिलेश ठाकुर अब भी फरार है।

घाटशिला अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजीएम) की अदालत से जारी आदेश के तहत, आरोपी को 28 अगस्त 2025 तक कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। यदि वह तय समय पर हाजिर नहीं होता, तो पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 72/24, दिनांक 14 नवंबर 2024 को की गई थी। मामला भारतीय न्यायतंत्र की नई दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/238/3(5) के तहत दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि आरोपी तय समयसीमा में सामने नहीं आया, तो न्यायालय से गैर-जमानती वारंट और कुर्की जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: सरकारी सिस्टम से हुआ मज़ाक, पिता–कुत्ता बाबू, मां–कुतिया देवी – Dog बाबू को मिला निवास प्रमाण पत्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time