Jamshedpur: उलीडीह में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शव मिलने के बाद हंगामा – टायर जलाकर प्रदर्शन

जमशेदपुर:  मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब शंकोसाई दुर्गा मंदिर के पास एक मकान में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान किरण नगर, गौड़ बस्ती निवासी विशाल महतो के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को देखकर पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से विशाल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, विशाल रविवार देर शाम सूर्य मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा की तैयारी का हवाला देकर घर से निकला था। सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसे करंट लग गया है।

मृत युवक

 

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो विशाल दुर्गा मंदिर के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल पर बिना शर्ट के मृत पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

पुलिस का शुरूआती बयान है कि मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि, परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद, जब शरीर पर चोटों के निशान दिखे तो परिजन आक्रोशित हो उठे।

गौड़ बस्ती से जुटे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचकर शव को टेंपो में रखकर वापस उलीडीह थाना ले आए। इसके बाद शव को थाना के सामने सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर जमकर विरोध किया और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे डिमना रोड से मानगो चौक तक का यातायात ठप हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शंकोसाई के दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

इधर, मौके पर पहुंचे डीएसपी भोला यादव ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव को फिर से पोस्टमार्टम केंद्र भिजवाया। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और जाम हटने पर राहत की सांस ली गई। अब पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नरवा पहाड़ दोहरी हत्या मामले में आरोपी पर शिकंजा, घर पर चिपका इश्तेहार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time