Saraikela: JPSC में सफल युवाओं का सरायकेला में सम्मान, DC ने दी प्रेरणादायक शुभकामनाएं

सरायकेला:  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा 2024 में जिले से सफल हुए प्रतिभागियों को सोमवार को जिला समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की।

समारोह में चयनित अभ्यर्थियों—निशा गोप, नीरज कांदिर, संदीप कुमार बाँकीरा, संजय सिंह सरदार, रामराय हांसदा और सुनील मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता, पुस्तक, पेन और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपायुक्त ने कहा कि इन युवाओं की सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इन चयनित उम्मीदवारों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और अनुभवों के बारे में जाना और उन्हें भविष्य में अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी कहा कि इन सफल अभ्यर्थियों की यात्रा अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी। सफलता के पीछे अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें भी बधाई दी।

बातचीत के दौरान उपायुक्त ने चयनित युवाओं से आग्रह किया कि प्रशिक्षण के समय वे खुलकर सीखने की कोशिश करें और किसी भी संकोच या उलझन को पीछे छोड़कर सकारात्मक सोच अपनाएं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सेवा में रहते हुए आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और न्यायोचित समाधान के लिए हर संभव प्रयास करें।

समारोह में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव और कुचाई की प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सीतारामपुर जलाशय में पहली बार केज तकनीक से मछली पालन, बदली जनजातीय जीवन की दिशा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time