गम्हरिया: सरायकेला थाना क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गुड़ा (बड़पाली) गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट कर दी। पीड़िता कलावती महतो ने गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
कलावती ने बताया कि उसके पति गुरबा महतो ने उसे डंडे से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मान प्राप्त छुटनी महतो के पास पहुँची और पूरी आपबीती सुनाई।
उसने आवेदन देकर बताया कि उनकी शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी और तीन संतान भी हैं। लेकिन साल 2022 से पति ने घर का खर्च देना बंद कर दिया। जब भी वह खर्च या किसी जरूरत की बात करती है, तो मारपीट शुरू कर देता है।
कुछ दिन पहले भी गुरबा महतो ने डंडे से सिर पर हमला किया था, जिससे वह लहूलुहान हो गई थी। भय और असुरक्षा के बीच कलावती अब छुटनी महतो से सहायता की आस लगाए हुए है।
फिलहाल, पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने और खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: बिना अनुमति तोड़ा गया सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
There is no ads to display, Please add some


















































