Saraikela: सरायकेला में जल्द शुरू होगा 300 बेड वाला नया अस्पताल, सिविल सर्जन से मिले विधायक प्रतिनिधि

सरायकेला:  जिले के नए सिविल सर्जन डॉ. सरयू कुमार सिंह से सोमवार को खरसावां विधायक के प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीते दस वर्षों में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति और जरूरतों की जानकारी साझा की।

मुलाकात के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि सरायकेला संजय परिसर में 300 बेड वाला नया जिला अस्पताल बनकर तैयार है। आने वाले दो महीनों में मौजूदा अस्पताल को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस नए अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑंकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के हजारों गंभीर मरीजों को समय पर रिम्स और अन्य बड़े अस्पतालों तक पहुँचाकर उनकी जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि समय पर एंबुलेंस सुविधा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिली है और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुलभ हो रही है।

सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा प्रयास रहेगा कि जिले के लोगों को समय पर इलाज मिले और सभी नागरिक स्वस्थ रहें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और आम जनता के सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

इस मुलाकात के दौरान भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक विजय कुमार साहू भी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: JPSC में सफल युवाओं का सरायकेला में सम्मान, DC ने दी प्रेरणादायक शुभकामनाएं

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time