Chaibasa: टाटा स्कूलों में Open Quiz से गूंजा JRD टाटा का विज़न

गुवा:  भारत रत्न जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती के अवसर पर नोआमुंडी क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों — टाटा स्टील एमई स्कूल और टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल — में विशेष ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्रों ने जेआरडी टाटा के जीवन, मूल्यों और भारत के औद्योगिक विकास में उनके योगदान पर आधारित प्रश्नों में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी. विजयेन्द्र (चीफ, नोआमुंडी आयरन माइंस) थे. वहीं टाटा स्टील एमई स्कूल में अवनीश कुमार (चीफ, माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट्स, ओएमक्यू) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. दोनों अतिथियों ने बच्चों से शुरुआती प्रश्न पूछकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया.

क्विज का संचालन टाटा स्टील के सहायक प्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस), उदय प्रकाश सिंह ने किया. आयोजन के दौरान विभिन्न राउंड में 150 से अधिक छात्रों ने जोश के साथ हिस्सा लिया.

इस शैक्षणिक आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को जेआरडी टाटा के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी नीतियों और समाज के प्रति उनके समर्पण से अवगत कराना था. आयोजन को लेकर छात्रों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

कार्यक्रम में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रशांत भुइयाँ और टाटा स्टील एमई स्कूल के प्राचार्य अमर नाथ मिश्रा भी मौजूद रहे. दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया.

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: अब पोस्टकार्ड के ज़रिए मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बच्चों की आवाज़, 50 हजार कार्ड भेजने का लक्ष्य

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : गलवान के वीर सपूत गणेश हांसदा को बहरागोड़ा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पैतृक गाँव में गूँजा अमर रहे का नारा

बहरागोड़ा : मातृभूमि की रक्षा के लिए साल 2020 में गलवान घाटी में अपनी शहादत देने वाले वीर जवान गणेश हांसदा की याद में मंगलवार को उनका छठा शहादत दिवस…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time