Homage to Shibu Soren: शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने जताया शोक

रांची:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा,
“गुरुजी हमारे आंदोलन के प्रणेता थे। उनके जाने से पूरे राज्य में शोक का माहौल है। उन्होंने हमें लड़ना सिखाया, लड़ाई का रास्ता दिखाया।”

दवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बात करते हुए याद किया कि ‘60-40 आंदोलन’ के दौरान वह खुद शिबू सोरेन से मिले थे। उन्होंने कहा,
“जब हमने लिखित ज्ञापन सौंपा था, तब गुरुजी ने हमारे सिर पर हाथ रखकर आंदोलन की कई ज़रूरी बातें बताई थीं। आज भी वो क्षण मेरे मन में जिंदा हैं। उन्होंने हममें आत्मविश्वास और विचारों की मशाल जलाई थी।”

महतो ने कहा कि वह आज भी गुरुजी के विचारों से प्रेरित होकर झारखंड के स्थानीय अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,
“गुरुजी ने सिर्फ राजनीति नहीं की, उन्होंने झारखंड के आत्मसम्मान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। हम सबको उनकी सोच को आगे ले जाने की ज़िम्मेदारी निभानी होगी।”

ज्ञात हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन के निधन से न केवल झारखंड, बल्कि देशभर में आदिवासी और जनआंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Passes Away: राज्य के ‘आदिवासी मसीहा’ तीन बार के CM – तीन बार कोयला मंत्री – झारखंड की राजनीति का एक युग खत्म

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी…

    Spread the love

    Baharagoda : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रथम छात्र सुभ्र कांति घोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के रंगुनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यालय के प्रथम छात्र स्व. सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में मनाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *