Kharagpur: खड़गपुर-हल्दिया रूट पर DRM का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं में तेजी लाने के निर्देश

खड़गपुर: खड़गपुर मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय ने शुक्रवार को खड़गपुर-तमलुक-हल्दिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस रूट पर ट्रेनों के संचालन और सुरक्षा मानकों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम पांडेय ने तमलुक और हल्दिया स्टेशनों का भी दौरा किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और इनकी प्रगति की समीक्षा की। यात्री सुविधाओं और स्टेशन ढांचे में हो रहे सुधार कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण और उन्नयन कार्य तय समयसीमा में, उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि खड़गपुर मंडल में यात्री अनुभव और संचालन की दक्षता को बेहतर बनाना प्राथमिकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jhargram: निर्मल महतो की शहादत पर जंगलमहल से उठा राष्ट्रीय राजनीति का संकल्प

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली समग्र स्वास्थ्य पद्धति है : ललित मोहन पांडेय 

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन खड़गपुर  : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन…

Spread the love

Jhargram : ससुराल में जमाई बाबू की हुई जमकर खातिरदारी, श्रद्धा, उत्साह व आत्मीय माहौल के बीच मना ‘जमाई षष्ठी’

बंगाली परिवारों में महिलाओं ने भगवान षष्ठी की पूजा कर दामादों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की झाड़ग्राम : बंगाल की पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक ‘जमाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time