Kharagpur: खड़गपुर में रेलवे को मिला हाई-टेक ब्रेक टेस्ट सिस्टम, भरोसेमंद रेल परिचालन की ओर बड़ा कदम

खड़गपुर:  रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक) ब्रज मोहन अग्रवाल ने सोमवार को टिकियापाड़ा कार शेड के एम-5 सेक्शन में पूर्णतः स्वचालित ईपी ब्रेक टेस्ट बेंच का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक सुविधा ट्रेनों के ब्रेक परीक्षण को पहले से ज्यादा तेज, सटीक और सुरक्षित बनाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रेमानंद शर्मा, दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर नवीन कुमार, खड़गपुर मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (संचालन) मनीषा गोयल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

दौरे के दौरान ब्रज मोहन अग्रवाल ने नई मशीन की कार्यप्रणाली देखी और अधिकारियों-कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने टिकियापाड़ा कार शेड में किए गए तकनीकी अपग्रेड की तारीफ की।

यह स्वचालित ब्रेक टेस्ट बेंच रखरखाव की प्रक्रिया को आसान और तेज करेगी। इससे ट्रेनों की तैयारी में समय बचेगा और यात्रियों के लिए सुरक्षित व समय पर यात्रा सुनिश्चित होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले की बेटियां पहुंचीं ISRO, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में देखा रॉकेट प्रक्षेपण

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : दपूरे खड़ग़पुर मंडल के 49 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, विदाई समारोह का आयोजन 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे 49 अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम…

Spread the love

Jhargram : निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा हुआ ध्वस्त, सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

टीएमसी विधायक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप झाड़ग्राम : जंगलमहल क्षेत्र में विकास और पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई जा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time