Jharkhand: विश्व आदिवासी दिवस पर CM सोरेन को फिर आई पिता की याद, कहा – बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर…..

रांची:  विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा— “आज मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, विचार और आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देंगे।”

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन केवल उनके पिता ही नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक थे।

 

आदिवासी समाज का संदेश
हेमंत ने कहा कि आदिवासी समाज ने दुनिया को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने का तरीका दिखाया है। लेकिन सदियों से यह समाज हाशिये पर रहा है।
बाबा ने इस स्थिति को बदलने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस राज्य भर में आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और प्रतिभा को एक मंच पर लाने का अवसर है। यह दिन हमारे वीर पुरखों के संघर्ष और शहादत को याद करने का दिन है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा “मैं अपने वीर पुरखों को नमन करता हूं और संकल्प लेता हूं कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा।”
उन्होंने अंत में जय जोहार, जय आदिवासियत और जय झारखंड का नारा भी लगाया।

हाल ही का निधन
गौरतलब है कि शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। श्राद्धकर्म के कारण CM 14 अगस्त तक नेमरा में रहेंगे और वहीं से सरकारी कार्य देख रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: शोक के बीच भी राज्यहित में सक्रिय CM, नेमरा से संभाल रहे राज्य का कामकाज

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time