Operation AKHA: कुलगाम मुठभेड़ का 9वां दिन, सेना ने मार गिराए तीन आतंकी – दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर:  कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चल रहा “ऑपरेशन अखल” नौवें दिन भी जारी है। अब तक मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है, लेकिन आधिकारिक तौर पर केवल एक का शव बरामद हुआ है। रातभर चली गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हुए, जबकि लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए।

भारतीय सेना ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ऑपरेशन जारी रहेगा।

यह मुठभेड़ 1 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और अब यह कश्मीर घाटी का इस साल का सबसे लंबा आतंक-रोधी अभियान बन गया है।

ऑपरेशन में शामिल बल
भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर पुलिस
सीआरपीएफ

तीनों बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है और लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसी बीच, किश्तवाड़ जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

World Tribal Day 2025: आदिवासी दिवस पर जानिए साहस, बलिदान और गौरव की अमर कहानियाँ – धरती आबा से द्रौपदी मुर्मू तक! जिन्होंने बदला इतिहास

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

    जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

    Spread the love

    Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

    पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time