Chandil Train Accident: घटनास्थल पर पहुंचे मुरी और आद्रा डिविजन के पदाधिकारी मौके पर, मलबा हटाने का काम जारी

सरायकेला:  सरायकेला में आज सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। चांडिल रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन परिचालन ठप हो गया। हादसा सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ। एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी विपरीत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मुरी और आद्रा डिवीजन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में जेसीबी और क्रेन लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।

इसे भी पढ़ें :  Chandil : चांडिल में दो गुड्स ट्रेनें आपस में टकराई, कोई हताहत नहीं, तड़के 4 बजे हुई घटना

राहत ट्रेन और मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे का अनुमान है कि कल सुबह तक एक ट्रैक पर परिचालन बहाल हो जाएगा, जबकि सभी तीनों ट्रैक 10 अगस्त तक सुचारु हो जाएंगे।

हादसे के बाद चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर सभी यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Train Accident: मालगाड़ी हादसे से ट्रेन सेवाएं प्रभावित, वंदे भारत समेत 30 से अधिक ट्रेनें रद्द

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

    Spread the love

    Municipal Elections : भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट

    शपथ ग्रहण के बाद वाइस चेयरमैन के लिए चार वार्ड पार्षदों ने दाखिल किया था पर्चा जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time