West Singhbhum: मच्योरिटी का पैसा न लौटाने पर सहारा इंडिया पर कार्रवाई, निवेशक को 4.66 लाख लौटाने का आदेश

पश्चिम सिंहभूम:  जिला उपभोक्ता आयोग, पश्चिम सिंहभूम ने सहारा इंडिया (चाईबासा शाखा) और हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को संयुक्त रूप से एक निवेशक को ₹4,66,000 लौटाने का आदेश दिया है।
शिकायतकर्ता नागेंद्र कुमार (निवासी — न्यू कॉलोनी, तुंगरी) ने 2 लाख रुपये “F64 गोल्डन डबल” योजना में लगाए थे। योजना के अनुसार 7 जनवरी 2022 को मच्योरिटी पर 4 लाख रुपये मिलने थे, साथ ही 3% “ग्रैटिट्यूड कूपन” के 6,000 रुपये भी तय थे।

अदालत का सख्त रुख
समय पर भुगतान न मिलने पर नागेंद्र कुमार ने मामला दर्ज किया। आयोग ने माना कि सहकारी सोसाइटी की यह कार्रवाई सेवा में कमी, अनुचित व्यापार व्यवहार और विश्वासघात है।

आदेश के तहत देनी होगी यह रकम
दोनों प्रतिवादियों को 45 दिनों में संयुक्त रूप से चुकाना होगा:
₹4,00,000 — मच्योरिटी राशि
₹6,000 — ग्रैटिट्यूड कूपन
₹50,000 — मानसिक और आर्थिक क्षति मुआवजा
₹10,000 — वाद व्यय
कुल: ₹4,66,000
यदि 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो 9% वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया कि “हमारा इंडिया” सहकारी सोसाइटी, सहारा समूह का हिस्सा है, इसलिए दोनों ही पक्ष बराबर जिम्मेदार हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  har ghar tiranga अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

    Spread the love

    Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

    जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time