Krishna Janmashtami 2025: जमशेदपुर में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, आज होगा राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्सव की शुरुआत गुरुवार शाम बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के ऑडिशन से होगी। सैकड़ों बच्चों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए फॉर्म भरे हैं, जिनमें से प्रस्तुति के आधार पर शीर्ष 25 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना जाएगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल

14 अगस्त: बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन (शाम 5 बजे, बिरसा मुंडा टाउन हॉल)
15 अगस्त: सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन
16 अगस्त: दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला (शाम 5 बजे, बिरसा मुंडा टाउन हॉल)

 

जन्माष्टमी के दिन विशेष आयोजन
समिति के संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि 14 से 16 अगस्त तक महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर परिसर में विशेष पूजन, हवन, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है।

महोत्सव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी शहरवासियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Krishna Janmashtami 2025: कान्हा के जन्मोत्सव पर जरूर लाएं ये शुभ वस्तुएं, जानिए कब है शुभ मुहूर्त?
Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time