Jharkhand: झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की करोड़ों की संपत्ति जब्त

हजारीबाग:  प्रवर्तन निदेशालय (ED)  ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ED को जांच में पता चला कि यह संपत्ति अवैध बालू खनन से हुई कमाई से खरीदी गई थी।

पुलिस केस से ED की कार्रवाई तक
अंबा प्रसाद के परिजनों पर रंगदारी, जमीन कब्जा, प्रतिबंधित संगठन चलाने और अवैध खनन जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने परिवार के खिलाफ कुल 16 FIR दर्ज की थीं। इन्हीं मामलों को आधार मानकर ED ने जांच शुरू की।
4 जुलाई को अंबा प्रसाद, अंकित राज और उनके कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर ED ने छापेमारी की थी। इस दौरान अंकित राज के चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास से नकदी भी बरामद हुई थी।

खत्म हो चुके लाइसेंस के बाद भी अवैध खनन
जांच में सामने आया कि सोनपुर घाट से बालू निकालने का लाइसेंस 2019 में ही खत्म हो चुका था। इसके बावजूद अंकित राज ने प्लांडू और दामोदर नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर बेचने का काम जारी रखा।
ED का कहना है कि इसी अवैध कारोबार से कमाए पैसे को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए संपत्ति खरीदने में लगाया गया था। इसी वजह से 3.02 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Shibu Soren Funeral: नेमरा में संस्कार भोज के बाद CM ने रजरप्पा में किया अस्थि विसर्जन, परिवार रहा साथ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *