Shibu Soren Funeral: नेमरा में संस्कार भोज के बाद CM ने रजरप्पा में किया अस्थि विसर्जन, परिवार रहा साथ

रजरप्पा:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को सपरिवार रजरप्पा मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन दामोदर नदी में किया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से अस्थि विसर्जन
हेमंत सोरेन परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान और संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूरे अनुष्ठान में शामिल हुए। नदी तट पर मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

 

मुख्यमंत्री के साथ उनके छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्रों और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी और अनुष्ठान संपन्न किया।

नेमरा में संस्कार भोज के बाद यात्रा
शनिवार को शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में संस्कार भोज का आयोजन हुआ था, जिसमें लाखों की संख्या में लोग दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उसी के अगले दिन रविवार को हेमंत सोरेन अस्थि विसर्जन के लिए रजरप्पा रवाना हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Funeral: शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शरीक हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

    किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

    Spread the love

    Gua : सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान की मलेरिया से मौत

    गुवा :  सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों की गोलियां और आईईडी ही नहीं, मच्छर भी जवानों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। अभियान…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time