Ranchi: सोशल मीडिया पर महिला से हुई दोस्ती युवक को पड़ी भारी, गंवाए 1.45 करोड़

रांची:  सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती रांची के एक युवक को भारी पड़ गई। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड निवासी संदीप पाटिल से जमशेदपुर की रहने वाली सपना सोना नामक महिला ने करीब 1.45 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संदीप की मुलाकात वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के जरिए सपना से हुई थी। बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे महिला ने संदीप व उसके परिवार से नजदीकी बना ली। आरोप है कि महिला ने पहले भावनात्मक रिश्ता कायम किया और फिर उसी भरोसे का फायदा उठाते हुए पैसे ऐंठने शुरू कर दिए।

मां के इलाज और भाई की पढ़ाई के नाम पर पैसे मांगने के बाद सपना ने निजी संबंध उजागर करने और बदनामी फैलाने की धमकी देकर संदीप से विभिन्न तरीकों से लाखों रुपये वसूले।

शिकायत में कहा गया है कि सपना ने संदीप के पैसे से लग्जरी घड़ियां, जेवरात और घूमने-फिरने पर लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए। इतना ही नहीं, उसने संदीप की दो महंगी एसयूवी गाड़ियां भी अपने कब्जे में ले लीं।

जब संदीप को महिला पर शक हुआ और उसने पड़ताल की, तो पता चला कि सपना पहले से ही जगजीत सिंह नामक व्यक्ति से संबंध में है और उसे भी शादी का झांसा दे चुकी है।

संदीप का कहना है कि तीन साल में सपना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया बल्कि मानसिक रूप से भी उसे प्रताड़ित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: रांची में चुटिया थाना प्रभारी सस्पेंड, महिला से गलत व्यवहार का आरोप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time