Jharkhand Weather: झारखंड में बिजली-गर्जन और तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रांची:  झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य में 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

कब-कहाँ होगी बारिश
17 और 18 अगस्त: कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ।
19 अगस्त: दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी बारिश की संभावना।
20 अगस्त: कई जगह गरज-चमक और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं।
21 और 22 अगस्त: अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

पिछले 24 घंटे का हाल
रांची में 27.4 मिमी, जमशेदपुर में 33.1 मिमी, धनबाद में 37.4 मिमी, बोकारो-पतरातू में 32.5 मिमी, गिरिडीह में 31.1 मिमी और देवघर में 37.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
रांची का अधिकतम तापमान : 27.4°C
रांची का न्यूनतम तापमान : 20°C

क्यों बरस रहे बादल?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के पास लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसका असर झारखंड में दिख रहा है। यह सिस्टम 18 अगस्त तक गुजरात की ओर बढ़ेगा। साथ ही, 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक और लो-प्रेशर बनने की संभावना है।

तापमान में गिरावट
अगले पांच दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज होगी।
रांची और गुमला : 29°C
लोहरदगा और लातेहार : 29-30°C
रामगढ़ और हजारीबाग : न्यूनतम 21°C
पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला : 31-33°C

मौसम विभाग ने लोगों को बिजली-गर्जन के समय सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। किसानों को भी फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: सोशल मीडिया पर महिला से हुई दोस्ती युवक को पड़ी भारी, गंवाए 1.45 करोड़

Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Muri : जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय- देवेन्द्र नाथ महतो

    मुरी : लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time