नवादा: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान नवादा जिले में एक हादसा हो गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी के काफिले के बीच भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी का पैर गाड़ी के नीचे आ गया और वह घायल हो गया।
हादसा होते ही आसपास मौजूद सुरक्षा जवानों ने तुरंत घायल पुलिसकर्मी को गाड़ी से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया।
घटना की जानकारी मिलते ही राहुल गांधी मौके पर पहुंचे और घायल जवान से मुलाकात कर उनकी तबीयत पूछी। उन्होंने जवान की सलामती की जानकारी भी अधिकारियों से ली।
इसे भी पढ़ें :
Bihar : तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल, चुनाव चिन्ह मिला ‘बांसुरी’
There is no ads to display, Please add some




















































