Bahragora: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कला उत्सव का समापन, छात्रों ने जीता दिल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव 2025 बुधवार को संपन्न हो गया। रांची रीजन के विभिन्न नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता।

छात्रों ने बंगाल की प्रसिद्ध लोकनृत्य शैली छऊ नाच, गांव की चौपाल से जुड़े नाटक और सामाजिक परिवेश पर आधारित विभिन्न नृत्य-नाट्य प्रस्तुत किए। इस बार कार्यक्रम में थिएटर और डांस को विशेष रूप से शामिल किया गया। छात्रों ने झारखंड और बंगाल की समृद्ध संस्कृति और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं की घोषणा
ड्रामा में प्रथम स्थान: जवाहर नवोदय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम
सोलो डांस में प्रथम स्थान: जवाहर नवोदय विद्यालय, गिरिडीह
फोक डांस में प्रथम स्थान: जवाहर नवोदय विद्यालय, पश्चिम सिंहभूम
ग्रुप डांस में प्रथम स्थान: जवाहर नवोदय विद्यालय, गुमला
निर्णायक मंडली में कथक विशेषज्ञ दीपाली साहू, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता विजेंद्र पटनायक, उद घोषक दीपक भकत और भौमित्री गिरी शामिल थे।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी कला उत्सव का आयोजन हुआ। छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोकसंस्कृति, कला और सामाजिक मुद्दों पर गहरा संदेश दिया।

इस अवसर पर मुकेश कुमार, प्रिया प्रियदर्शनी, आकांक्षा सिंह, ब्यूटी सैकिया, स्वाति सामल, सीमा कुमारी, छोटेलाल कुशवाहा, सुदीप भौमिक, आर.के. झा, सुशील यादव, सत्य प्रकाश यादव, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार महतो और पूनम प्रिया समेत कई शिक्षक व अतिथि उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Asian Shooting Championship में मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

Spread the love

Related Posts

Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी

गुवा : गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time