Asian Shooting Championship में मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

नई दिल्ली : भारतीय निशानेबाज और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह मनु का एशियाई चैंपियनशिप में 2019 के बाद पहला व्यक्तिगत पदक है, तब उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में मनु ने 219.7 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

चीन की क्यिांक मा ने 243.2 अंक के साथ स्वर्ण और दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने 241.2 अंक के साथ रजत पदक जीता।

क्वालीफाइंग राउंड में मनु तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं भारत की अन्य निशानेबाजों में ईशा सिंह 9वें, सुरुचि सिंह 12वें, पलक 17वें और सुरभि राव 25वें स्थान पर रहीं।

इसे भी पढ़ें : women’s world cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान,हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान, शेफाली वर्मा बाहर

Spread the love

Related Posts

Gua : हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों का गुवा सेल क्लब में किया गया सम्मान

गुवा : गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में 1 मई…

Spread the love

Bahragora : : रंकानी मिनी स्टेडियम की पिच पर ‘जाम’ का खेल, अभ्यास करने वाले खिलाड़ीयों में रोष

बहरागोड़ा : विकास की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए जगन्नाथपुर स्थित रंकानी मिनी स्टेडियम इन दिनों अपनी बदहाली और प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है, जहाँ खेल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time