Bokaro : बोकारो में 29 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन

बोकारो :  राष्ट्रीय खेल दिवस 29अगस्त के अवसर पर बोकारो में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसक़ो लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम क़ो लेकर  बोकारो  के सर्किट हाउस में एंजेला आर्चरी केंद्र की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न खेल जगत से जुड़े कोच और पदाधिकारी पहुंचे। मिनी मैराथन का आयोजन एंजेला आर्चरी केंद्र की ओर से किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय एथलीट कोच राम भगत साहू ने कहां कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। एथलेटिक्स के माध्यम से बच्चों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाया जाएगा। आज खेल खेल स्वास्थ्य नहीं करियर के लिए भी अहम हो गया है।
इंडियन वालीबॉल टीम कोच जयदीप सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार खेल को लेकर कई नीतियां लाई है जो आने वाले दिनों में युवाओं और बच्चों के लिए बेहतर साबित होगी।
अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी रहे एंजेला सिंह ने बताया कि मिनी मैराथन का आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन में शहर वासियों को बढ़ चढ़कर के साथ हिस्सा लेने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह, मोहम्मद अजीम, दीपक सवैया, भानु प्रताप सिंह, रजनीश चीकू, मो अजीम अली, मनोज कुमार चौधरी, राहुल प्रताप सिंह, अतेंद्र सिंह अजीत, अमन कुमार सिंह, राहुल सोनी, मनोज मलिक, अजीत बनर्जी, विनय आनंद, संजू सिंह, किंकर कृष्णा सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : जमीन विवाद में छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की बेहतर उपलब्धि पर सलीमा टेटे, निक्की प्रधान व दीपिका सोरेंग सम्मानित

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता में योगदान देने वाली अपनी तीन खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time